बिहार विधानसभा चुनाव : पाग विवाद पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मांगी माफी

feature-top

केंद्रीय मंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने अलीनगर के पाग विवाद को पार्टी की ओर से दरभंगा एवं मिथिलांचल के समाज से माफी मांगी है।

उन्होंने कहा कि उनकी नादानी और नासमझी के लिए माफी मांगता हूं। प्रधान ने कहा कि मिथिला के पाग का सबको सम्मान करना है।

वे दिल्ली मोड स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब थे।

मौके पर वीआइपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री कुमार पूर्वे और राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


feature-top