नागपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल

feature-top

नागपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को पक्षी से टकराने के कारण रद्द करना पड़ा। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान से पक्षी की टक्कर हुई, जिससे तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, चालक दल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

स्थिति को संभालते हुए पायलट ने विमान को वापस नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की विस्तृत जांच की गई।

जांच में पुष्टि हुई कि पक्षी टकराने से विमान में खराबी आई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने फ्लाइट को रद्द कर दिया।


feature-top