SEBI का बड़ा फैसला: अब म्यूचुअल फंड निवेशक प्री-IPO में निवेश नहीं करेंगे

feature-top

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए यह एक बड़ी खबर है। स्टॉक मार्केट रेगुलेटर SEBI ने आदेश जारी किया है कि कोई भी म्यूचुअल फंड हाउस अब प्री-IPO शेयर प्लेसमेंट में पैसा नहीं लगाएगा।

सेबी ने इस संबंध में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की संस्था AMFI को भी लिखित रूप से जानकारी दी है।

यह फैसला रिटेल निवेशकों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इस निर्णय से यह सुनिश्चित होगा कि म्यूचुअल फंड का पैसा केवल पारदर्शी और सूचीबद्ध बाजारों में ही निवेश हो,ताकि निवेशकों को जोखिम से बचाया जा सके।


feature-top