गरियाबंद : अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 06 गिरफ्तार

feature-top

गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को धर-दबोचा है। थाना देवभोग और अमलीपदर में कुल 04 चोरी के मामलों में संलिप्त 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने 96 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत कुल 21,12,520/- रुपये मूल्य का माल बरामद किया। घटना में प्रयुक्त कार और मोटर सायकल को भी जप्त किया गया। जांच में आरोपी सूरज बारिक ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए अन्य 05 लोगों की संलिप्तता बताई।

बरामद समान को रायपुर निवासी प्रीत मिस्त्री और दीप उर्फ धु्रवा मिस्त्री तक पहुंचाने की जानकारी मिली। दीप मिस्त्री अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: भुवनेश्वर बारिक, लिंगराज नेताम, भुपेंद्र नेताम, सूरज बारिक, देवाशीष राउत और प्रीत मिस्त्री। पुलिस ने चोरी के दौरान अर्जित संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।


feature-top
feature-top