- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : राजनीतिक नेताओं सहित 14 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर : राजनीतिक नेताओं सहित 14 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जरहाभाठा स्थित जीनत पैलेस में छापेमारी कर 14 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 2 लाख 17 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास भी शामिल हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि शुक्रवार की देर रात जीनत पैलेस में जुआ की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने शादी-घर के पहले मंजिल के कमरे नंबर 1 की तलाशी ली, जहां जुआ खेलते हुए 14 लोग पकड़े गए। पकड़े गए जुआरियों में कई स्थानीय राजनीतिक नेता भी शामिल थे।
प्रमुख नाम इस प्रकार हैं: संतोष कौशिक, ओमनगर, जरहाभाठा प्रशांत मूर्ति, बिलासपुर नैन मोनकी, अमेरीकी प्रधान नरेंद्र रात्रे, आजाद नगर तख्तपुर (पूर्व बीजेपी प्रधान) जाकिर खान, पाठकपारा तख्तपुर (बीजेपी नेता) मुन्ना श्रीवास, महामायापारा तख्तपुर (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस) पवन पांडे, बेलसरी तख्तपुर (कांग्रेस नेता) कैलाश देवांगन, होलिका चौक तख्तपुर (भाजपा नेता) बाउवा देवांगन, तख्तपुर बल्लू पटेल, विनोबा नगर, मंगला क्रेंगी मार्टिन, विनोबा नगर, बिलासपुर देवांश डोरा, विद्यानगर, बिलासपुर मोहनी मिश्रा, विद्यानगर, बिलासपुर मोहन सिंह, नेहरू नगर, बिलासपुर पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
