रोहिंग्या घुसपैठियों को बंगाल में बसने में मदद कर रही TMC : भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) रोहिंग्या 'घुसपैठियों' को राज्य में बसने में मदद कर रही है और उन्हें जाली दस्तावेज प्रदान कर रही है।

अधिकारी दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर अगले विधानसभा चुनाव में टीएमसी शासन को हटाया नहीं गया, तो राज्य की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) बदल जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ है, जिन्हें सत्ता में आने के बाद पहचाना जाएगा, उनके नाम हटाए जाएंगे और आखिरकार उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा।


feature-top