तमिलनाडु : करोड़ों रुपये के 'इरिडियम' घोटाले का भंडाफोड़, 27 गिरफ्तार

feature-top

बड़े पैमाने पर हुए वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, तमिलनाडु की अपराध शाखा पुलिस ने करोड़ों रुपये के "इरिडियम घोटाले" में शामिल होने के आरोप में 27 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में आरबीआई के नाम का दुरुपयोग करके राज्य भर के लोगों को ठगा गया था।

इरीडियम प्लैटिनम समूह की एक कठोर, भंगुर, चांदी जैसी सफेद संक्रमण धातु है, जो अत्यधिक सघन और संक्षारण-रोधी होने के लिए जानी जाती है।

विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, अपराध शाखा-आपराधिक जाँच विभाग (सीबीसीआईडी) ने पाया कि कई गिरोह इरीडियम नामक एक दुर्लभ तत्व की बिक्री के ज़रिए विदेशों से करोड़ों रुपये प्राप्त करने का दावा करके जनता को ठग रहे थे।

रिपोर्टों के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया कि पूरे कारोबार को आरबीआई की मंज़ूरी प्राप्त थी और उन्होंने पीड़ितों के लिए ऐसे ईमेल खाते भी खोले जो केंद्रीय बैंक से जुड़े प्रतीत होते थे। उन्होंने आरबीआई के जाली दस्तावेज़ बनाए और अपंजीकृत ट्रस्टों के ज़रिए बेखबर पीड़ितों से मोटी रकम वसूल करी।


feature-top
feature-top