छत्तीसगढ़ में बिकने वाली 9 दवाएं अमानक

feature-top

छत्तीसगढ़ से दवा बाजार को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य में बिकने वाली 9 दवाओं को मानक से कम गुणवत्ता (एनएसक्यू) की श्रेणी में रखा गया है, जबकि एक दवा नकली पाई गई है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और राज्य औषधि प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में जांची गई 112 दवाओं में से 52 नमूने केंद्रीय लैब और 60 नमूने राज्य लैब में फेल हुए हैं। छत्तीसगढ़ में एल्बेंडाजोल की 4 अलग-अलग बैच लगातार जांच में फेल पाई गई हैं।

इनमें फंगल क्रीम और पैरासिटामॉल जैसी आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये अमानक और नकली दवाएं मरीजों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


feature-top