दिल्ली को मिलेगा अपना पहला आधिकारिक लोगो, 1 नवंबर को होगा अनावरण

feature-top

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि लोगो के चयन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित एक विशेष समिति ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियों की समीक्षा के लिए दिन में एक बैठक करी।

गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्य सचिव राजीव वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बयान में कहा गया है कि लोगो का अनावरण 1 नवंबर को किया जाएगा, जिसे दिल्ली दिवस (स्थापना दिवस) के रूप में मनाया जाता है, जो शहर की संस्कृति और इसके विकास के बीच सामंजस्य को दर्शाता है।


feature-top