जांजगीर : पटवारी संघ के पदाधिकारी समेत 8 जुआरी गिरफ्तार

feature-top

जिले की कोतवाली पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए रमन नगर के एक बंद कमरे से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सार्वे सहित 6 पटवारी शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रमन नगर स्थित रवि राठौर के घर के अंदर जुआ खेला जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में ज्योतिष कुमार सार्वे, हेमचंद तिवारी, रवि राठौर, उमेश कुमार पटेल, गोविंद कांवर, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अंबष्ट और पटवारी का निजी ऑपरेटर हरीश सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से 40,200 रुपये नकद, 52 पत्तियां, 6 मोबाइल फोन, 2 कार, 2 स्कूटी समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।


feature-top