- Home
- टॉप न्यूज़
- तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, ओडिशा-बंगाल में अलर्ट
तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, ओडिशा-बंगाल में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र गहराते हुए गहरे दबाव में तब्दील हो गया है। यह सिस्टम तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और आने वाले घंटों में चक्रवाती तूफान मोंथा का रूप ले सकता है।
ओडिशा सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा है और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पश्चिम बंगाल में भी तूफान के असर की संभावना जताई गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है।
सेना और एनडीआरएफ की टीमें भी standby मोड पर रखी गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश तट पर काकीनाडा के आसपास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच से गुजर सकता है।
इस दौरान हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को कई स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। समुद्र में ऊँची लहरों और तेज हवाओं के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
