राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

feature-top

महाराष्ट्र के सतारा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। राहुल ने एक्स पर लिखा – जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए, तो इंसाफ मर जाता है।

उन्होंने कहा कि बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर एक होनहार डॉक्टर बेटी ने आत्महत्या की, जो किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना ने एक ज़िंदगी छीन ली।


feature-top