सलमान खान के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान

feature-top

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बयान से पाकिस्तान आगबबूला हो गया है। रियाद में हुए जॉय फोरम 2025 के दौरान सलमान ने बलूचिस्तान को एक अलग देश बताया था।

इस बयान के बाद पाकिस्तान ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया है और उनका नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 के चौथे शेड्यूल में शामिल कर लिया है।

यह सूची उन लोगों की होती है जिन पर आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह होता है। अब पाकिस्तान में सलमान खान की गतिविधियों और आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जाएगी।


feature-top