बिहार विधानसभा चुनाव: जेडीयू ने पांच बागी नेताओं को किया निष्कासित

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू ने एक बार फिर बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन कायम रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।

जेडीयू ने आज विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक महेश्वर यादव, पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह सहित कुल पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं।


feature-top