- Home
- टॉप न्यूज़
- यूजीसी ने फर्जी कॉलेजों पर कसा शिकंजा
यूजीसी ने फर्जी कॉलेजों पर कसा शिकंजा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक बार फिर ऐसे अनधिकृत इंजीनियरिंग कॉलेज पर कार्रवाई की है, जो खुद को वैध संस्थान बताकर छात्रों को गुमराह कर रहा था। जांच में फर्जी पाए गए इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग के संबंध में यूजीसी ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
यूजीसी ने इसके साथ ही देशभर में चल रहे 22 फर्जी शैक्षणिक संस्थानों की सूची भी जारी की है, जो खुद को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के रूप में प्रस्तुत कर रहे थे।
इनमें से अधिकतर संस्थान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य शैक्षणिक हब्स में सक्रिय हैं। केवल दिल्ली में ही 9 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की गई है। ये संस्थान अपने नामों में नेशनल, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट जैसे शब्दों का उपयोग कर छात्रों को भ्रमित कर रहे थे।
यूजीसी ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता की पुष्टि अवश्य करें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
