डीजीसीए का ड्यूटी टाइम बढ़ाने का फैसला विवादों में, पायलट संगठन ने जताई नाराज़गी

feature-top

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने डीजीसीए से बोइंग 787 ड्रीमलाइनर पायलटों की ड्यूटी टाइम बढ़ाने के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह कदम पायलटों की थकान बढ़ाकर उड़ान सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है।

डीजीसीए ने हाल ही में दो पायलटों वाले ऑपरेशन में फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट को 10 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे 30 मिनट और फ्लाइट ड्यूटी पीरियड को 13 से बढ़ाकर 14 घंटे कर दिया है। पायलट संगठन का आरोप है कि यह निर्णय वैज्ञानिक और थकान संबंधी अध्ययनों के विपरीत है और सुरक्षा के बजाय एयरलाइन ऑपरेटरों की सुविधा को प्राथमिकता देता है।

संगठन ने यह भी बताया कि अमेरिकी एफएए पहले ही बोइंग 787 में कप्तान की सीट के झुकाव पर सुरक्षा कारणों से रोक लगा चुका है, जिससे उड़ान के दौरान पायलटों को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता।


feature-top