रायपुर : वीआईपी चौक पर फिर स्थापित हुई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, आरोपी गिरफ्तार

feature-top

राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को उखाड़े जाने के एक दिन बाद दोबारा स्थापित कर दिया गया है। प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

बीते रविवार को वीआईपी चौक के पास लगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति ने उखाड़ दिया था, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और नागरिकों ने प्रदर्शन किया था।


feature-top