प्रमोद दुबे पीएम से करेंगे शिकायत, मांगा समय मिलने का

feature-top

नगर निगम के पूर्व कांग्रेसी महापौर प्रमोद दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए एक विशेष विषय पर ध्यान आकर्षित करने की अपील की है।

प्रमोद दुबे ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत के किसी भी राज्य में आवास आबंटन नीति के तहत किसी मंत्री को केवल एक ही सरकारी बंगला दिए जाने का नियम है।

लेकिन छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 10 मंत्री दो-दो बंगलों पर कब्जा किए हुए हैं, जो सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स 964 का उल्लंघन है।

दुबे ने यह भी कहा कि इस स्थिति से भविष्य में कैग (CAG) की ऑडिट आपत्ति उठ सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


feature-top