गीदम में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

feature-top

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 231वीं बटालियन सीआरपीएफ के एक जवान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मृतक जवान उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के भवानीपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गीदम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि संबंधित बटालियन और पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है।


feature-top