शिक्षण संचालनालय से स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों की अंतरिम सूची जारी

feature-top

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अंतरिम पात्रता सूची जारी कर दी है। संचालनालय ने इस सूची को अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर अपलोड किया है।

पात्र अभ्यर्थी इस सूची पर 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 3 अक्टूबर को स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक) के 100 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

इसके बाद 18 अक्टूबर को मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची प्रकाशित की गई थी। 22 एवं 23 अक्टूबर को अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी।


feature-top