राहुल गांधी मुझे बड़ा भाई मानते हैं : सीएम स्टालिन

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा कि कभी डीएमके और कांग्रेस अलग राहों पर चले थे, लेकिन अब दोनों पार्टियां देशहित में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उन्हें बड़ा भाई मानते हैं और उनके प्रति दिखाए गए स्नेह को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

स्टालिन विरुधुनगर में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा, “यह बताना आवश्यक है कि डीएमके और कांग्रेस भले ही एक समय अलग-अलग दिशा में आगे बढ़े हों, लेकिन आज देश की भलाई, तमिलनाडु के विकास और भारत की एकता के लिए हम एक साथ हैं।

हमारी सोच और उद्देश्य समान हैं।” स्टालिन ने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के युवाओं में नई ऊर्जा और जागरूकता का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस मिलकर सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही हैं।


feature-top