तेजस्वी अगर CM बने तो बिहार में शरिया कानून करेंगे लागू : आचार्य प्रमोद कृष्णम

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव का शोर है। वोटिंग में कुछ ही दिन बचे हैं। उससे पहले नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है।

इस बीच, पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरजेडी नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री फेस बनाए गए तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, तेजस्वी यादव भूल गए हैं कि मुख्यमंत्री का चुनाव जनता करती है, पार्टी केवल सीएम उम्मीदवार का चुनाव करती है। उन्होंने अपने इरादे बता दिए हैं।

अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वक्फ कानून का मामला नहीं होगा, क्योंकि वह बिहार में शरिया कानून लागू करेंगे।


feature-top