महिला डॉक्टर आत्महत्या: परिवार ने एसआईटी और बीड कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग करी

feature-top

महाराष्ट्र के सतारा जिले में पिछले सप्ताह कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर के परिवार के सदस्यों ने मांग करी  कि सरकार मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित करे। 

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मामले की सुनवाई बीड की एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए।

एक महिला रिश्तेदार ने कहा, "मुख्यमंत्री से हमारी कुछ माँगें हैं। जल्द से जल्द एक एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए और हम अपना बयान दर्ज कराने फलटन नहीं जाएँगे। मामले की सुनवाई बीड की एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। मेरी बहन पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि सीडीआर की जाँच करके की जानी चाहिए।"


feature-top