चक्रवात ‘मोंथा’ का असर, रायपुर-विशाखापट्टनम फ्लाइट रद्द

feature-top

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात मोंथा का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। चक्रवात के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। रायपुर एयरपोर्ट से विशाखापट्टनम के लिए उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।


feature-top