रायपुर : नगर निगम के म्युनिसिपल बॉन्ड पर सवाल, पूर्व मेयर ढेबर ने जताई आपत्ति

feature-top

नगर निगम द्वारा जारी किए गए 100 करोड़ रुपए के म्युनिसिपल बॉन्ड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निगम ने इस राशि से क्रिस्टल मार्केट के सामने बनने वाले प्रोजेक्ट में निवेश करने की योजना बनाई है। निगम का कहना है कि बॉन्ड से मिलने वाली राशि से प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा और प्रोजेक्ट की बिक्री से बॉन्ड की अदायगी की जाएगी।

हालांकि, म्युनिसिपल बॉन्ड को लागू करने के तरीके पर पूर्व मेयर एजाज ढेबर ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली एमआईसी बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन उस समय बीजेपी ने इसका विरोध किया था।

ढेबर ने चार प्रमुख बिंदुओं पर आपत्ति जताई — 1. म्युनिसिपल बॉन्ड को राज्य सरकार की कोई गारंटी नहीं है।

2. गारंटी न होने के कारण बड़े निवेशक इसमें निवेश नहीं करेंगे।

3. जनता यदि निवेश करती है तो उसकी रकम की वापसी की कोई सुनिश्चितता नहीं है।

4. नगर निगम की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है।

ढेबर ने कहा कि जब खुद राज्य सरकार निगम के बॉन्ड को लेकर गारंटी देने से पीछे हट रही है, तो जनता और निवेशक उस पर भरोसा कैसे करें? उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार इस बॉन्ड को अपनी गारंटी दे, अन्यथा अभी जारी किए गए म्युनिसिपल बॉन्ड को वापस लिया जाना चाहिए।


feature-top