सुकमा : माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम , सुरक्षाबलों ने 40 किलो आईईडी किया निष्क्रिय

feature-top

माओवादियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नीयत से सड़क किनारे लगभग 40 किलो वजनी आईईडी बम प्लांट किया था।

सतर्कता बरतते हुए सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया है।

आईईडी की बरामदगी और निष्क्रिय करने की इस कार्रवाई में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।


feature-top