- Home
- टॉप न्यूज़
- महासमुंद : भीड़ ने की युवक की हत्या
महासमुंद : भीड़ ने की युवक की हत्या
जिले में मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक दलित व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बागबाहरा विकासखंड के ग्राम मोहबा निवासी 50 वर्षीय कौशल सहिस के रूप में हुई है।
उनका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास मिला। पूरा मामला ग्राम पतेरापाली का है। जानकारी के अनुसार, कौशल सहिस को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी के पास वन भूमि में केबल जलाकर तांबे का तार निकालते हुए देखा गया। धुआं उठता देख कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसके हाथ बांधकर सरपंच हेमंत चंद्राकर को सूचना दी।
इसके बाद कौशल को नंगे पांव गांव लाया गया और महावीर चौक स्थित नीम पेड़ के पास बैठाया गया।
चोर पकड़े जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए और उसकी बेरहमी से पिटाई की। अगले दिन, कौशल सहिस का शव गांव के मुक्तिधाम के पास बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
