- Home
- टॉप न्यूज़
- मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए अब यूपीएससी जैसी एकीकृत परीक्षा प्रणाली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए अब यूपीएससी जैसी एकीकृत परीक्षा प्रणाली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि अब मध्यप्रदेश में सभी सरकारी विभागों में होने वाली भर्तियों के लिए एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रणाली यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तर्ज पर होगी। अब तक विभिन्न विभागों की अलग-अलग परीक्षाओं के कारण भर्ती प्रक्रिया में विलंब होता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद समय की बचत होगी और युवाओं को रोजगार के अवसर तेजी से मिल सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनेगी, जिससे युवाओं का भरोसा और बढ़ेगा। सरकार का उद्देश्य है कि योग्य उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा के माध्यम से सभी विभागों में अवसर मिल सकें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
