आकाश तिवारी बने रायपुर नगर निगम के नए नेता प्रतिपक्ष

feature-top

रायपुर नगर निगम में लंबे समय से चली आ रही नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पर आखिरकार विराम लग गया है। संदीप साहू की जगह अब आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

पिछले 10 महीनों से इस पद को लेकर विवाद जारी था, जिसके बाद अब नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने आदेश जारी करते हुए आकाश तिवारी की नियुक्ति की घोषणा की है।

आकाश तिवारी की नियुक्ति के साथ ही निगम राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे संगठन में नई ऊर्जा का संकेत बताया है।


feature-top