मध्य प्रदेश में भाजपा नेता के हत्यारे गिरफ्तार

feature-top

मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीलेश रजक की हत्या के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष डेहरिया के अनुसार, कटनी के कजरवारा के पास पुलिस ने आरोपियों अकरम खान और प्रिंस जोसेफ को तेज़ रफ़्तार से पीछा किया और घेर लिया।

एएसपी डेहरिया ने कहा, "गिरफ़्तारी के दौरान दोनों अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और चार राउंड गोलियां चलीं। दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।"


feature-top