राजनांदगांव में ईडी की बड़ी कार्रवाई

feature-top

राजनांदगांव में सुबह ईडी की टीम ने तीन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। रायपुर से आई लगभग 10 गाड़ियों में अधिकारियों की टीम सुबह 5:30 बजे से कार्रवाई में जुटी है।

ईडी की टीम ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा तथा कामठी लाइन स्थित मनीष भंसाली के घर पर दस्तावेजों की जांच की।

बताया जा रहा है कि टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।


feature-top