प्रधानमंत्री मोदी को अमित जोगी ने लिखा पत्र

feature-top

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

अमित जोगी ने अपने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को ग्रामीण आवासों का सबसे बड़ा आवंटन दिए जाने के बावजूद योजना का लाभ पात्र गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नकली खातों, रिश्वतखोरी और अवैध निर्माण के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना की मंशा पर पानी फिर रहा है। अमित जोगी ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


feature-top
feature-top