भारत वेस्टइंडीज सीरीज : क्रिकेटर सरफराज के समर्थन में शशि थरूर

feature-top

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान के समर्थन में आवाज उठाई है।

सरफराज पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए टीम में भी उन्हें स्थान नहीं मिला जिसके बाद लगातार सरफराज को टीम में शामिल करने की मांग चल रही है।

अब थरूर भी सामने आए हैं और उन्होंने चयनकर्ताओं से आईपीएल के बजाए घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए कहा है।


feature-top