सीबीडीटी ने आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

feature-top

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकरदाताओं को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है।

अब अधिनियम की धारा 139(1) के तहत आने वाले करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी गई है।

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि, जो पहले 30 सितंबर 2025 थी और बाद में 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई थी, उसे अब 10 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

सीबीडीटी ने कहा है कि इस निर्णय के संबंध में औपचारिक अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।


feature-top