- Home
- टॉप न्यूज़
- NCERT छठी से आठवीं तक के छात्र पढ़ेंगे प्राचीन चिकित्सा विज्ञान
NCERT छठी से आठवीं तक के छात्र पढ़ेंगे प्राचीन चिकित्सा विज्ञान
30 Oct 2025
, by: Prakash
एनसीईआरटी ने सरकार के निर्देश पर कक्षा 6 से 8 की साइंस किताबों में आयुर्वेद को शामिल किया है।
नई किताबों में भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी जोड़ी गई है। कक्षा 8 की साइंस बुक Curiosity के तीसरे अध्याय में बताया गया है कि आयुर्वेद शरीर, मन और पर्यावरण के संतुलन पर आधारित है।
इसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या जैसी जीवनशैली प्रथाओं और स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम व मानसिक सजगता के महत्व पर जोर दिया गया है। एनसीईआरटी निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी के अनुसार, इसका उद्देश्य छात्रों में समग्र शिक्षा को बढ़ावा देना है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
