कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज

feature-top

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी बीच राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है। बीते कई महीनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं चल रही हैं।

हालांकि कोई भी नेता इस पर खुलकर बोलने से बच रहा है, लेकिन दबी जुबान में दोनों खेमों के बीच चर्चा जारी है।

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पार्टी नेताओं से अपील की कि वे मुख्यमंत्री पद में संभावित बदलाव या कथित ‘नवंबर क्रांति’ की चर्चाओं में उलझकर खुद को तनाव में न डालें।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और किसी तरह के बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है।


feature-top