- Home
- टॉप न्यूज़
- पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर पर एक और केस दर्ज
पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर पर एक और केस दर्ज
30 Oct 2025
, by: Prakash
रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
सीबीआई ने अब भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक और केस दर्ज किया है। भुल्लर को बीते दिनों रिश्वत केस में गिरफ्तार किया गया था। वह अभी चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल में बंद हैं।
पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले के अलावा अब यह दूसरा केस दर्ज हुआ है। इससे पहले पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में पकड़े गए बिचौलिए कृष्णु शारदा को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे नौ दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
