दुर्ग : ACCU टीम पर लगे जांच के नाम पर का आरोप

feature-top

जिले में एक कारोबारी की कार से जांच के दौरान दो लाख रुपये चोरी करने के आरोपों से घिरे क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच पूरी हो गई है। इस मामले की जांच के लिए नियुक्त कोतवाली नगर पुलिस अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है।

अब एसएसपी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। दरअसल, पिछले हफ्ते एसीसीयू (ACCU) टीम पर आरोप लगा था कि उन्होंने दुर्ग के पॉश इलाके में एक कारोबारी की कार की जांच के दौरान उसमें रखे दो लाख रुपये चोरी कर लिए।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कारोबारी ने इस मामले की शिकायत दुर्ग एसएसपी से की थी, जिसके बाद जांच रायपुर एसएसपी को सौंपी गई। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया गया था।


feature-top