छत्तीसगढ़ : 4,708 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

feature-top

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षकों की भर्ती के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

यह भर्ती कुल 5,000 पदों में से पहले चरण के अंतर्गत की जाएगी। जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को पत्र जारी किया है।


feature-top