छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री के सलाहकार और आयोग अध्यक्षों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

feature-top

राज्य शासन ने महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री योजना नीति एवं कृषि एवं ग्रामीण विकास के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूप साय, और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को यह दर्जा दिया गया है।

इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।


feature-top