कर्नाटक : मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र गुरमितकल में RSS के पथ संचलन को अनुमति

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र गुरमितकल (जिला यादगीर) में आरएसएस को पथ संचलन निकालने की अनुमति मिल गई है। प्रशासन ने आदेश जारी कर 1 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को मंजूरी दी है।

यह आयोजन आरएसएस की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है। यादगीर जिला प्रशासन ने अनुमति देते समय 10 शर्तें लगाई हैं 

स्वयंसेवक तय मार्ग से ही गुजरेंगे, किसी जाति या धर्म की भावना आहत करने वाले नारे नहीं लगाए जाएंगे, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी, सड़कें अवरुद्ध नहीं होंगी और दुकानें जबरन बंद नहीं कराई जाएंगी।

किसी को हथियार या लाठी लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


feature-top