छत्तीसगढ़ : ऑफ्लॉक्सासिन-ऑर्निडाजोल टैबलेट के एक बैच के उपयोग पर रोक

feature-top

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) ने दवाओं की गुणवत्ता को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कॉर्पोरेशन ने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया है कि “ऑफ्लॉक्सासिन ऑर्निडाजोल टैबलेट” के बैच नंबर T4235 का उपयोग तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए।

यह दवा ज़ेस्ट फार्मा द्वारा जुलाई 2024 में निर्मित और जून 2026 तक वैध है। दवा की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है।

रायपुर और बलौदाबाजार जिलों के सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों और वेलनेस सेंटर्स को दवा का वितरण रोकने और बैच को ड्रग वेयरहाउस रायपुर में लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉर्पोरेशन ने बताया कि अब इस बैच का गुणवत्ता और तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


feature-top