गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

feature-top

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 592.67 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,404.46 पर बंद हुआ।

वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 176.05 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 25,877.85 पर आ गया।

मजबूत अमेरिकी डॉलर, कमजोर घरेलू बाजार और अमेरिकी फेड के आक्रामक रुख के कारण रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 48 पैसे गिरकर 88.70 (अनंतिम) पर बंद हुआ।


feature-top