मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स का एनकाउंटर

feature-top

मुंबई के पवई इलाके में स्थित 'रॉ स्टूडियो' में बच्चों को बंधक बनाने की घटना मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। 17 बच्चे सहित 19 लोगों को बंधक बनाने वाला मानसिक रूप से अस्थिर बताए गए आरोपी रोहित आर्य पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई झड़प में गोली लगने से मारा गया।

जब पुलिस बाथरूम के रास्ते अंदर दाखिल हुई थी, तब आरोपी के हाथ में एक एयर गन थी और कुछ केमिकल था। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी नहीं माना।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से आरोपी रोहित आर्य की मौत हो गई।


feature-top