- Home
- टॉप न्यूज़
- छठ पर्व और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज
छठ पर्व और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में एक परिवाद दायर किया गया है। यह मामला राहुल गांधी द्वारा छठ पर्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने अदालत में यह परिवाद दाखिल किया। अदालत ने परिवाद को स्वीकार करते हुए 11 नवंबर 2025 को सुनवाई की तारीख तय की है।
अधिवक्ता ओझा के अनुसार, राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुजफ्फरपुर में आयोजित एक जनसभा में छठ पर्व, जो हिंदू आस्था का प्रमुख पर्व है, उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अमर्यादित remarks दिए, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
