छत्तीसगढ़ : निर्माण विभागों में ठेकेदारों को भुगतान में देरी का मामला, सरकार ने बनाई कमेटी

feature-top

छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन को निर्माण विभागों में लंबित मांगों और अनेक समस्याओं को लेकर लंबे संघर्ष के बाद राहत मिलने जा रही है। इनकी समस्याएं सुलझाने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस निर्णय लिया है।

एसोसिएशन की मांग पर एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है जो मुख्य रूप से निर्माण विभागों में जीएसटी और खनिज रॉयल्टी की विसंगतियों को दूर करने एक समान प्रक्रिया लागू करने की रिपोर्ट 3 नवंबर तक राज्य शासन को सौंपेगी।

इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदेश पर वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है।


feature-top