मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी हिंदू धर्म' छोड़कर 'ईसाई' बन जाएं : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

feature-top

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारतीय मूल की अपनी पत्नी उषा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरी पत्नी हिंदू धर्म को त्यागकर अब क्रिश्चियन (ईसाई) बन जाएं।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि एक दिन वह कैथोलिक चर्च से प्रभावित होकर ईसाई धर्म अपना लेंगी। वेंस ने कहा कि जिस तरह मैं ईसाई धर्म में भरोसा करता हूं, वैसे ही चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी मेरा जैसा ही इसे महसूस करें।

हालांकि वेंस से जब पूछा गया कि क्या उषा अंततः "क्रिश्चियन के पास आएंगी" तो उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का विश्वास "मेरे लिए कोई समस्या नहीं पैदा करता...लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करतीं, तो भगवान कहते हैं कि हर किसी को स्वतंत्र इच्छा है....और इसलिए मेरे लिए इससे कोई समस्या नहीं है। यह वह चीज है जिसे आप अपने दोस्तों के साथ, परिवार के साथ, और जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसके साथ सुलझाते हैं।


feature-top