निपाह वायरस से लड़ने के लिए भारत में बनेंगी मोनोक्लोनल एंटीबॉडी

feature-top

बार-बार लौट रहे निपाह वायरस के खिलाफ जल्द ही भारत में स्वदेशी मोनोक्लोनल एंटीबॉडी बनेगीं। देश के अलग-अलग हिस्सों में हर सप्ताह एक लाख खुराक बनेगी, जो कोरोना से भी ज्यादा घातक निपाह संक्रमण को कमजोर करने में सक्षम हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी बनाने के लिए साझेदारों से आवेदन मांगा है।

पुणे स्थित आईसीएमआर-नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के वैज्ञानिकों नै खोज के बाद बीएसएल-4 स्तर की प्रयोगशाला में निपाह के खिलाफ स्वदेशी, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी तैयार की है।


feature-top