बिना सूचना फास्टैग सेवा बंद नहीं कर सकेंगे बैंक

feature-top

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ी राहत दी है। अब कोई भी बैंक ग्राहक को जानकारी दिए बिना उसका फास्टैग अकाउंट बंद नहीं कर सकेगा। अगर किसी उपयोगकर्ता को दस्तावेज़ अपलोड करने में परेशानी होती है, तो बैंक खुद संपर्क कर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेगा।

ग्राहक केवाईसी से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर सकेंगे। आईएचएमसीएल द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार, गैर-अनुपालन वाले वाहनों की फास्टैग सेवा अब बंद नहीं की जाएगी और ग्राहकों को केवाईसी पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

बैंक एसएमएस के जरिए समय-समय पर रिमाइंडर भी भेजेंगे


feature-top