भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन बने तेलंगाना सरकार में मंत्री

feature-top

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। अजहरुद्दीन के शामिल होने के साथ मंत्रिमंडल में अब कुल 16 सदस्य हो गए हैं, जबकि दो और पद खाली हैं।

विधानसभा के आकार के अनुसार तेलंगाना में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर की यह नियुक्ति कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत से उतरने की कोशिश में है। यहां एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।


feature-top